Shala Darpan Registration – राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के माता-पिता को उन विद्यार्थियों के तथा स्कूल के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए शाला दर्पण पोर्टल लॉन्च किया गया है। Shala Darpan के माध्यम से राजस्थान के सभी माता-पिता अपने बच्चों की स्कूल तथा स्कूल के स्टाफ के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए कुछ प्रक्रिया निजात की गई है।
इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरकारी स्कूल की खोज भी की जा सकती है, इसके अलावा सरकारी स्कूल में पढ़ रहे अपने बच्चों की रिपोर्ट तथा स्कूल में पढ़ने वाले स्टाफ की रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी सभी माता-पिता को मिल सकती है। राजस्थान के शाला दर्पण पोर्टल के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Shala Darpan Staff Registration कैसे करें?
अगर आप शाला दर्पण में कार्मिक रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी चाहिए।
- इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट – https://rajshaladarpan.nic.in/ पर विजिट करना है.
- आप इस लिंक पर जाएंगे तो होम पेज पर आपको Staff Login विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा, सबसे निचे आपको One Time Registration for Staff Login के विकल्प को क्लिक करना है.

- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें एम्पलाई आईडी, एम्पलाई नेम, नंबर, डेट ऑफ बर्थ इत्यादि जानकारी मांगी जाएगी।
- यह सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है।

- इसके बाद संबंधित जानकारी आपको नीचे एक टेबल में दिखाई देगी उसे कंफर्म करना है।
- अगर आपको इसमें कुछ गलतियां दिखाई देती है तो आप इसे रिसेट कर सकते हैं।
- सब कुछ सही पाया जाने पर आप के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाएगा जहां ओटीपी आपको मिलेगा।
- यह ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी वैलिडेशन की प्रक्रिया हो जाएगी।
- वेरिफिकेशन होने के बाद आपके मोबाइल फोन पर ही आपको आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल करके आप स्टाफ कॉर्नर में लॉगिन कर सकते हैं।
शाला दर्पण से स्कूल की जानकारी प्राप्त कैसे करें?
शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आप निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर सरकारी स्कूल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
- इसके लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के द्वारा जारी की गई शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर जाना होगा
- वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको स्कूल के नाम का चयन करना है।
- इसके बाद आपको मेनू के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- मेनू में जाने के बाद आपको रिपोर्ट्स ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- रिपोर्ट में आपको अलग-अलग प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आप जो चाहते हैं वह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- संबंधित विषय की संपूर्ण जानकारी की रिपोर्ट आप पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
शाला दर्पण पर स्कूल सूची कैसे देखें?
शाला दर्पण पोर्टल पर अगर आप सरकारी स्कूलों की जिलेवार सूची देखना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से आगे बढ़े:
- सबसे पहले राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा जारी की गई ऑफिशल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर जाए।
- होम पेज पर आपको राज्य के स्कूल विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको स्कूलों की जानकारी के विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- जैसे ही आप अपने जिले का चयन करते हैं आपके सामने आपके जिले की सभी सरकारी स्कूलों की सूची आ जाएगी।
- जिस स्कूल के बारे में आप जानकारी चाहते हैं उसे स्कूल के नाम पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्कूल से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी।
Important Links
Shala Darpan Internship | Shala Darpan Staff Login |
Class 5th & 8th Exam Result | Citizen Window – Reports, Search School & Scheme |
Shala Darpan Staff Corner | Shala Darpan Login |
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको राजस्थान के शाला दर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को विस्तार से बताने का प्रयास किया है। इसके साथ ही इस लेख में रजिस्ट्रेशन तथा स्कूल की सूची कैसे देखी जा सकती है, और इसके अलावा हमने आपको इस लेख में शाला दर्पण पोर्टल के लाभ भी विस्तार से बताया है.