Shala Darpan Staff Login – शाला दर्पण स्टाफ लॉग इन कैसे करें? जानें

Shala Darpan Staff Login – शाला दर्पण यह राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे राजस्थान के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के सभी माता-पिता अपने सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के बारे में संबंधित सारी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बता दे कि इस माध्यम से केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

राजस्थान के शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित किया जा रहा शाला दर्पण पोर्टल न केवल विद्यार्थियों के संबंध में बल्कि शिक्षकों के संबंधित जानकारी तथा स्कूल में काम कर रहे कर्मचारियों के संबंधित जानकारी भी प्रदान करने में सक्षम है। इसलिए यह पोर्टल सभी विद्यार्थियों के माता-पिता के लिए काफी फायदेमंद पोर्टल है। Shala Darpan Staff Login कैसे किया जा सकता है हम आपको इस लेख में पूरे विस्तार से बताएंगे तथा इस पोर्टल के बारे में अन्य जानकारी भी आप इस लेख में पाएंगे।

शाला दर्पण पर स्टाफ लॉगिन कैसे करें?

अगर आप शाला दर्पण पोर्टल में लॉगिन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी

  • इसके लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए आधिकारिक वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर जाना होगा।
  • पोर्टल का होम पेज खुलते ही आपको एक Staff Login का विकल्प दिखाई देगा, उसपे क्लिक करना होगा।
Shala Darpan Login
  • जैसे ही आप उसे पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में आपसे आपका यूजर नेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड मांगा जाएगा।
  • यह तीन चीज भरने के बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह बहुत ही आसानी से आप शाला दर्पण पोर्टल पर लॉगिन कर लेंगे।

लॉगिन के बाद, आप स्टाफ डैशबोर्ड पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। यहाँ आप विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य जैसे छात्र जानकारी, उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, और अन्य रिपोर्ट्स देख सकते हैं और अपडेट कर सकते हैं।

शाला दर्पण पोर्टल पर कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

शाला दर्पण पोर्टल पर आपको निम्नलिखित सारी सुविधाएं उपलब्ध मिलेगी

  • सरकारी स्कूल को खोज सकेंगे
  • स्कूल से जारी रिपोर्ट तथा नोटिस देख पाएंगे
  • स्टूडेंट के बारे में संपूर्ण जानकारी देख पाएंगे
  • स्टाफ से संबंधित सारी रिपोर्ट देख पाएंगे
  • स्कूल के द्वारा या सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली स्कीम देख पाएंगे
  • स्कूल को या सरकार को कोई सुझाव दे पाएंगे
  • संबंधित स्कूल NICSDID में है, या नहीं जान पाएंगे
  • स्टाफ लॉगिन कर सकते हैं
  • शेड्यूल ट्रांसफर किया जा सकता है

शाला दर्पण पर स्कूल की जानकारी कैसे देखें?

अगर आपने शाला दर्पण पोर्टल पर लॉगिन कर लिया है तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपना कर स्कूल तथा अपने विद्यार्थी से संबंधित जानकारी देखनी चाहिए

  • इसके लिए सबसे पहले आपको राजस्थान के शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए ऑफिशल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद जो होम पेज खुलेगा उसे पर आपको Staff Login ऐसा विकल्प दिखाई देगा
  • उस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने दूसरा पेज खुलेगा।
  • यहां पर आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद, आपको स्टाफ डैशबोर्ड पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • डैशबोर्ड पर विभिन्न विकल्पों और मेनू की सूची होगी।
  • स्कूल जानकारी” या संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • इससे आपको स्कूल की सभी मौजूदा जानकारी जैसे कि स्कूल का नाम, पता, पिन कोड, संपर्क नंबर, और अन्य विवरण दिखाई देंगे।

Important Links

Shala Darpan InternshipShala Darpan Portal
Class 5th & 8th Exam ResultCitizen Window – Reports, Search School & Scheme
Shala Darpan Staff CornerShala Darpan Registration

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Shala Darpan Staff Login से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से बताने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि इस पोर्टल का इस्तेमाल करके आप भी राजस्थान के सरकारी स्कूल से संबंधित जानकारी तथा अपने विद्यार्थी से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।